तैराकी : चीन की शी ने जीता 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड स्पर्धा का स्वर्ण

कजान (रूस), 2 अगस्त (आईएएनएस)। चीन की शी तिंगमाओ ने यहां जारी विश्व तैराकी चैम्पियनशिप की तीन मीटर स्प्रिंगबोर्ड स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया।

शी ने इस तरह व्यक्तिगत स्पर्धा में अपने लिए पहला विश्व खिताब जीता। शी के इस पदक को मिलाकर चीन ने अब तक विश्व चैम्पियनशिप में इस स्पर्धा में कुल आठ स्वर्ण जीते हैं।

चीन की डाइविंग क्वीन गुओ जिंगजिंग ने पांच बार तीन मीटर स्प्रिंगबोर्ड स्पर्धा का स्वर्ण जीता है। एक-एक स्वर्ण वू मिनजिया और हे जी ने जीता है। शी ने 383.55 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।

मौजूदा चैम्पियन चीन की ले जी ने 377.45 अंकों के साथ रजत जीता जबकि एक मीटर स्प्रिंगबोर्ड चैम्पियन इटली की तानिाय कागनोटो ने 356.15 अंकों के साथ कांस्य अपने नाम किया।

सिंक्रोनाइज्ड स्वीमिंग में रूस ने 10 में से नौ स्वर्ण अपने नाम किए जबकि एक स्वर्ण अमेरिका को मिला। अमेरिका ने मिक्सड तेकनीक्ल इवेंट में यह स्वर्ण जीता। चीन ने छह रजत और एक कांस्य जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493