कजान (रूस), 28 जुलाई (आईएएनएस)। तैराकी विश्व चैम्पियनशिप में मंगलवार को भारतीय महिला तैराक निकिता शैलेश प्रभु 10 किलोमीटर ओपन वाटर स्पर्धा पूरी नहीं कर सकीं।
फ्रांस की ऑरेली मुलर ने एक घंटा 58 मिनट 4.3 सेकेंड समय के साथ विजेता रहीं।
नीदरलैंड्स की शेरॉन वैन रोउवेलडाल ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ब्राजील की एना मार्सेला कुन्हा तीसरे स्थान पर रहीं।
स्पर्धा में हिस्सा लेने वाली 57 प्रतिभागियों में से दो प्रतिभागी हिस्सा नहीं ले सकीं, जबकि निकिता सहित दो प्रतिभागी रेस पूरी नहीं कर पाईं, जबकि दो प्रतिभागी तय समयसीमा में रेस पूरा करने में असफल रहीं।
निकिता शुरू से ही पिछड़ गईं और पहले स्प्लिट में वह 55वें स्थान पर रहीं। दूसरे और तीसरे स्प्लिट में वह 54वें स्थान पर रहीं।
dharmpath.com dharmpath