तैराकी : रोमाशीना ने जीता स्वर्ण

कजान (रूस), 26 जुलाई (आईएएनएस)। तीन बार ओलम्पिक चैम्पियन रह चुकीं रूस की स्वेतलाना रोमाशीना ने यहां जारी विश्व तैराकी चैम्पियनशिप के महिला सिंक्रोनाइज्ड सोलो टेक्नीक स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया।

रोमाशीना ने शनिवार को आयोजित फाइनल 95.2680 अंकों के साथ अपने नाम किया। स्पेन की ओना कार्बोनेल 93.1284 अंकों के साथ दूसरे और चीन की सुन वेनयान 91.5479 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

ओलम्पिक में रजत पदक विजेता सुन ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि रूसी खिलाड़ी सिंक्रोनाइज्ड तैराकी में श्रेष्ठ हैं लेकिन हम भी साल दर साल उनके और अपने बीच के फासले को कम करते जा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि अगले ओलम्पिक में चीन सबको हैरान करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493