तैराकी विश्व चैम्पियनशिप में शिवानी, साजन हारे

कजान (रूस), 8 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय तैराक शिवानी और साजन प्रकाश निराशजनक प्रदर्शन करते हुए शनिवार को विश्व चैम्पियनशिप के अगले दौर में प्रवेश करने में असफल रहे।

कजान अरेना में हुई महिलाओं की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में शिवानी 119 प्रतिभागियों के बीच 67वां स्थान हासिल कर सकीं।

शिवानी ने 27.65 सेकेंड में रेस पूरी की और शीर्ष पर रहीं आस्ट्रेलिया के केट कैंपबेल से 3.25 सेकेंड पीछे रहीं।

शनिवार को ही पुरुषों की 1,500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में साजन प्रकाश 48 प्रतिभागियों के बीच 35वें स्थान पर रहे और फाइनल में प्रवेश नहीं कर सके।

साजन प्रकाश ने 15 मिनट 45.29 सेकेंड में रेस पूरी की और शीर्ष पर रहे इटली के ग्रीगोरियो पाल्ट्रीनीरी से पूरे 54.25 सेकेंड पीछे रहे।

इससे पहले शुक्रवार को वीरधवल खड़े भी पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश करने से चूक गए, हालांकि खड़े ने कड़ा संघर्ष करते हुए 120 प्रतिभागियों के बीच 38वां स्थान हासिल किया था।

खड़े शीर्ष पर फ्रांस के फ्लोरेंट मनाउडोऊ से मात्र 1.3 सेकेंड पीछे रह गए। उन्होंने 23.01 सेकेंड में रेस पूरी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493