चीन ने पांच स्वर्ण, एक रजत एवं सात कांस्य पदकों पर कब्जा जमाते हुए पदक तालिका में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरा स्थान हासिल किया।
अमेरिका आठ स्वर्ण, 10 रजत एवं पांच कांस्य पदक जीत कर शीर्ष पर रहा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने सात स्वर्ण, तीन रजत एवं छह कांस्य अपने नाम किए।
ब्रिटेन को पांच स्वर्ण, एक रजत एवं तीन कांस्य के साथ चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
कजान में चीनी दल का नेतृत्व कर रहे शु की ने कहा, “परिणाम हमारे उम्मीदों से बढ़कर रहे। हमारे स्टार तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। सुन यांग ने 400 मीटर एवं 800 मीटर फ्रीस्टाइल में पदक जीते और निंग जेताओ ने स्प्रिंट फ्रीस्टाइल में चीन के लिए पहला स्वर्ण जीता।”
टीम के प्रमुख कोच याओ झेंजी ने कहा, “यह एक बड़ी उपलब्धि है। हाल के वर्षो में चीन के पुरुष तैराकों के बेहतर प्रदर्शन को देखकर मैं बेहद खुश हूं।”
dharmpath.com dharmpath