तैराकों के विकास के लिए साई, जीएएफ ने हाथ मिलाए

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश में तैराकी के क्षेत्र में प्रतिभा की खोज, उनके विकास तथा प्रबंधन को लेकर चलाए जा रहे भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय तैरीक अकादमी (सैनसा) के प्रोग्राम की सफलता के लिए साई और पब्लिक चेरीटेबल ट्रस्ट-ग्लेनमार्क एक्वेटिक फाउंडेशन (जीएएफ) ने सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

सैनसा का संचालन श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल में किया जा रहा है।

साई महानिदेशक इंजेती श्रीनिवास और ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स के मुख्य प्रबंध निदेशक ग्लेन साल्दान्हा ने इस करारनामे पर हस्ताक्षर किए।

सैनसा का उद्घाटन 14 मई, 2014 को किया गया था। इसका लक्ष्य सब जूनयर और जूनियर वर्गों में देश भर में प्रतिभा के चयन, उनके प्रशिक्षण के काम को अंजाम देना है। सैनसा पूरी तरह वैज्ञानिक पद्धति पर काम करता है।

जीएएफ ने अगले पांच साल तक देश में तैराकी प्रतिभाओं की खोज और उन्हें तराशने लिी 10 करोड़ रुपये देने के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की है।

अमेरिका के जिम स्टीन को सैनसा प्रोग्राम का मेंटोर कोच चुना गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493