तोमर ने कैलाश सत्यार्थी को बधाई दी

imagesनई दिल्ली, 11 अक्टूबर –केंद्रीय इस्पात, खान, श्रम एवं रोजगार मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर कैलाश सत्यार्थी को बधाई दी है। नरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने बधाई संदेश में कहा है, “मुझे यह जानकर अपार हर्ष हो रहा है कि आपको मलाला यूसुफजई के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पिछले दो दशकों से बचपन बचाओ आन्दोलन के माध्यम से बाल श्रम के खिलाफ आवाज उठाने और इस आन्दोलन को वैश्विक स्तर पर ले जाने में आपकी भूमिका अग्रणी रही है।”

उन्होंने कहा, “अनेक उद्योगों, संस्थाओं और प्रतिष्ठानों में शोषित बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ना आपके जीवन का मिशन रहा है। आपको नोबेल शांति पुरस्कार से अलंकृत किए जाने की घोषणा से न केवल आपकी जन्मस्थली विदिशा या मध्य प्रदेश ही गौरवान्वित हुआ है, बल्कि इससे अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा में चार चांद लग गए हैं।

आपको नोबेल शांति पुरस्कार दिये जाने की घोषणा से सवा सौ करोड़ भारतीय गौरवान्वित हुए हैं और यह भारत के लोकतंत्र की जीत है। यह 80 हजार से ज्यादा उन बच्चों के बाल श्रम के विरुद्ध विजय का भी प्रतीक है, जो आपकी मुहिम में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े रहे हैं।’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493