तोशिबा के अध्यक्ष के इस्तीफे की पुष्टि

टोक्यो, 14 फरवरी (आईएएनएस)। जापानी प्रौद्योगिकी दिग्गज कंपनी तोशिबा के अध्यक्ष ने अमेरिका में कंपनी के परमाणु संयंत्र के असफल होने से कंपनी को हुए करोड़ों डॉलर के नुकसान के बाद इस्तीफा दे दिया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शिजेनोरी सिगा का इस्तीफा बुधवार से प्रभावी होगा और इसकी घोषणा उसी दिन की गई, जिस दिन कंपनी साल 2016 की पहली तीन तिमाहियों में हुए अपने नुकसान के नतीजे जारी कर रही थी।

इससे एक दिन पहले कंपनी ने नतीजों को जारी करने से रोक दिया था, क्योंकि लेखा परीक्षा में कुछ समस्या आ गई है।

कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, अमेरिकी परमाणु शाखा वेस्टिंगहाउस इलेक्ट्रिक की संपत्तियों से जुड़े ‘नुकसान की प्रबंधन की जिम्मेदारी’ लेने के लिए शिगा ने इस्तीफा दे दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493