..तो यूं खुद को फिट रखती हैं कटरीना

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म ‘धूम-3’ से लेकर ‘टाइगर जिंदा है’ तक में कटरीना कैफ हर बार अपने अभिनय और फिट बॉडी से दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रही हैं।

जैसा कि अभिनेत्री सोमवार को 35 साल की हो गईं, तो उनकी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने उनकी फिटनेस का राज साझा किया है।

कटरीना की फिटनेस के राज का खुलासा करते हुए यास्मीन ने कहा, “कटरीना सबसे दिलचस्प लोगों में से एक है जिनके साथ काम करना अच्छा लगता है क्योंकि जब भी वह जिम जाती हैं एक नए वर्कआउट की उम्मीद करती हैं। वर्कआउट उनके मकसद के अनुसार होना चाहिए और उनके फिटनेस के अनुसार होना चाहिए और इसे उन हिस्सों को मजबूत बनाने वाला होना चाहिए जो कमजोर हैं।”

हर फिल्म पर काम शुरू करने से पहले कटरीना अपने फिटनेस और नए शेड्यूल को लेकर ट्रेनर से चर्चा करती हैं।

यास्मीन ने कहा कि स्क्वॉट, लॉन्ग, पुश-अप्स और पाइलेट्स जैसे वर्कआउट करना पसंद करती हैं।

कटरीना जल्द ही आनंद एल. राय की फिल्म ‘जीरो’ में नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493