…तो ये थी ब्रैडली कूपर की सबसे बड़ी चुनौती

लॉस एंजेलिस, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता ब्रैडली कूपर का कहना है कि उनकी डेब्यू डायरेक्शन फिल्म ‘ए स्टार इज बॉर्न’ की शूटिंग की लंबी प्रक्रिया को जारी रखना सबसे बड़ी चुनौती रही।

ब्रैडली ने इस फिल्म, निर्देशन, निर्माण के साथ इसकी पटकथा भी लिखी है। वह फिल्म में अभिनय भी कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, ब्रैडली ने कहा कि मुझे लगता है कि सबसे बड़ी चुनौती शूटिंग की लंबी प्रक्रिया थी।

‘ए स्टार इज बोर्न’ में गायिका लेडी गागा भी प्रमुख भूमिका में हैं।

भारत में यह फिल्म वॉर्नर ब्रदर्स पिक्चर्स 12 अक्टूबर को रिलीज करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493