त्योहारों में चुनें सही लिप कलर

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। लिपस्टिक आपके लुक को एक अलग आयाम देता है, यह आपके सौंदर्य में चार चांद लगा देता है। अगर आप त्योहारों में अपने लुक के साथ प्रयोग करना चाहती हैं तो नारंगी, ब्लैक और बैंगनी रंग के लिपस्टिक का चुनाव कर सबसे अलग नजर आ सकती हैं।

आल्प्स कॉस्मेटिक क्लीनिक की कार्यकारी निदेशक एवं सौंदर्य विशेषज्ञ गुंजन गौर के सुझावों को अपना कर आप भी अपने होठों को खूबसूरत लुक दे सकती हैं :

* सुर्ख लाल रंग के लिपस्टिक हर अवसर पर इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं, इस रंग का दौर हमेशा बरकरार रहा है।

* नारंगी रंग की लिपस्टिक या इससे मिलते-जुलते शेड्स इस सीजन में छाए हुए हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह हर परिधान और गोरी या सांवली हर महिला पर जंचता है।

* भूरे रंग की लिपस्टिक चमकते लुक के ऊपर खूब जंचते हैं। कम मेकअप के साथ इसे लगाने से यह आपके लुक को अलग अंदाज देगा।

* बैंगनी (पर्पल) रंग की लिपस्टिक से होठों को सजा आप इसके साथ मैंचिंग रंग के कपड़े या मिक्स रंग के कपड़े भी पहन सकती हैं। साथ ही इसी रंग का चमकीला आईलाइनर लगाना ना भूलें। यह आपको बोल्ड लुक देगा।

* काले रंग के लिपस्ेिटक शेड आजकल लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। शाम की पार्टी में आप इसे लगाएं। यकीनन आप भीड़ से अलग नजर आएंगी। यह रंग आपके लुक को एक नया आयाम देगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493