त्रिकोणीय श्रंखला से बाहर हुए हेस्टिंग्स

मेलबर्न, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली त्रिकोणीय श्रंखला में टखने में चोट की वजह से नहीं खेल पाएंगे।

विक्टोरिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को हेस्टिंग्स के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के खेल विज्ञान एवं खेल औषधि प्रबंधक एलेक्स कुंटोरिस ने कहा है कि हेस्टिंग्स के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से लौटने के बाद उनकी हड्डी में लगी चोट को दूर करने के लिए सर्जरी कराना जरूरी हो गया है।

हेस्टिंग्स को 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई थी।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने बुधवार को कुंटोरिस के हवाले से लिखा, “आईपीएल में हेस्टिंग्स को बाएं टखने में दर्द महसूस हुआ था। स्वदेश लौटने के बाद उनका स्कैन कराया गया जिससे पता चला कि उनकी हड्डी में चोट है।”

उन्होंने कहा, “जॉन की सप्ताहांत में सर्जरी की गई। उन्हें आराम की जरूरत है। सर्जरी के बाद वह फिर से गेंदबाजी करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493