सिडनी, 16 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) पर शुक्रवार को खेले जा रहे तीन देशों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मुकाबले में मेजबान आस्ट्रेलिया को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किया है।
विश्व कप का आयोजन 14 फरवरी से आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होनी है और इस लिहाज से यह सीरीज काफी अहम है। इस सीरीज की तीसरी टीम भारत है, जो आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने के बाद अब खुद को विश्व कप के अनुरूप ढालने का प्रयास करेगी।
इंग्लिश टीम ने आस्ट्रेलिया में खेले गए अपने पहले ही अभ्यास मैच में प्रधानमंत्री एकादश टीम को हराकर जोरदार आगाज किया है। भारत को 18 जनवरी को मेलबर्न में आस्ट्रेलिया से भिड़ना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath