त्रिकोणीय सीरीज के लिए तस्कीन, फरहाद बांग्लादेश टीम में

ढाका, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने मेजबान आयरलैंड और वेस्टइंडीज के साथ अगले सप्ताह से शुरू होने वाली आगामी त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और हरफनमौला खिलाड़ी फरहाद रेजा को टीम में शामिल किया है।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, तस्कीन को चोटिल तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन के विकल्प के तौर पर टीम में जबकि फरहाद को एक अन्य तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की जगह टीम में मौका दिया गया है, जो एड़ी की चोट से अभी तक नहीं उबर पाए हैं।

त्रिकोणीय सीरीज पांच मई से शुरू होगी और इसका फाइनल मैच 17 मई को खेला जाएगा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे विश्व कप में हिस्सा लेगी, जहां टीम को दो जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना है।

बांग्लादेश टीम : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, लिटन दास, सौम्य सरकार, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, शाकिब हसन, मोहम्मद मिथुन, सब्बीर रहमान, मोसादेक हुसैन, मोहम्मद शफुद्दीन मेहदी हसन मिराज, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, अबू जैद, नईम हसन, यासिर अली, तस्कीन अहमद, फरहाद रजा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493