ढाका, 25 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका ने गुरुवार को बांग्लादेश को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में 10 विकेट से मात देते हुए त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है।
ढाका, 25 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका ने गुरुवार को बांग्लादेश को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में 10 विकेट से मात देते हुए त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है।
फाइनल में उसका सामना एक बार फिर बांग्लादेश से होगा। बांग्लादेश ने इस सीरीज में लगातार तीन जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। इस सीरीज में जिम्बाब्वे तीसरी टीम थी।
श्रीलंका जानती थी इस मैच में हार उसका इस सीरीज में सफर खत्म कर सकती है।
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश को सिर्फ 82 रनों पर ही ढेर कर दिया। यह बांग्लादेश का वनडे क्रिकेट में नौंवा सबसे कम स्कोर है।
जवाब में श्रीलंका की सलामी जोड़ी दानुष्का गुणाथिलका (नाबाद 40) और उपुल थरंगा (नाबाद 34) ने 11.5 ओवरों में ही श्रीलंका को जीत दिला दी।
मेजबान टीम के लिए सिर्फ मुश्फीकुर रहीम और हरफनमौला खिलाड़ी सब्बीर रहमान ही दहाई का आंकड़ा छू सके। दोनों ने क्रमश: 26 और 10 रन बनाए।
श्रीलंका के लिए तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने 21 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं दुशमंथा चामिरा ने छह रन देकर दो विकेट लिए। थिसारा परेरा और लक्षण संदकान को भी दो-दो सफलताएं मिलीं। इन सभी ने मिलकर बांग्लादेश को 24 ओवरों में ही पवेलियन भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath