त्रिपोली, 27 जून (आईएएनएस)। मध्य त्रिपोली में अपनी गरीबी के खिलाफ एक लीबियाई युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया।
त्रिपोली अस्पताल के अनुसार, अबू-अलकासम (28) का लगभग सारा शरीर जल गया है। उसकी हालत गंभीर है।
सोशल मीडिया पर डाले गए एक वीडियो क्लिप में अबु-अलकासम खुद को आग लगाते हुए है और दूसरा शख्स आग बुझाने की कोशिश करते हुए दिख रहा है।
dharmpath.com dharmpath