थाइलैंड में अरमान के लिए डबल पोडियम

बुरीराम (थाइलैंड), 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के अरमान अब्राहम ने श्रीलंका के दिलांथा मालागमुवा के साथ इस सप्ताह यहां लेम्बोर्गिनी ब्लांकपेन सुपर ट्रोफेओ एशिया सीरीज में यहां लगातार दो दिन में दो बार पोडियम हासिल किया।

दिलांथा रेसिंग टीम के चालक अरमान और मालागमुव ने शनिवार को पहली रेस में तीसरा और रविवार को बेहतर प्रदर्शन देते हुए दूसरी रेस में दूसरा स्थान हासिल किया।

पहली रेस के लिए अरमान ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि दिलांथा पेट में दर्द की समस्या के कारण बेहतर नहीं कर पाए और उन्हें छठा स्थान पाकर संतुष्टि करनी पड़ी।

सीरीज की दूसरी रेस में रविवार को दिलांथा की तबीयत पहले से बेहतर थी और इसी कारण उन्होंने बढ़त बनाते हुए चौथा स्थान हासिल किया। इस बीच, अ्ररमान ने भी आगे बढ़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। हालांकि, वह अधिक अंतर होने के कारण शीर्ष स्थान पर नहीं पहुंच पाए।

इस रोमांचक सप्ताह के बारे में अरमान ने कहा, “पहली रेस में भाग्य ने हमारा अधिक साथ नहीं दिया और दिलांथा की भी तबीयत पूरी तरह से ठीक नहीं थी। इसके बावजूद भी हम दूसरा स्थान पाकर काफी खुश हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493