थाईलैंड की गुफा में फंसी फुटबाल टीम का बचाव कार्य जारी

बैंकॉक, 26 जून (आईएएनएस)। थाईलैंड के अधिकारियों ने मंगलवार को भी किशोर फुटबाल टीम और उनके कोच के लिए बचाव कार्यो को जारी रखा है। उत्तरी थाईलैंड की एक गुफा में 12 किशोर फुटबाल खिलाड़ी और उनके कोच फंसे हुए हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को चियांग राई में थाम लुआंग गुफा के प्रवेश द्वार के पास खिलाड़ियों की साइकिल, जूते और अन्य चीजें पाईं गई।

समाचार एजेंसी को दिए बयान में बचाव कार्य टीम के प्रवक्ता रुएतेवान पेतिसेन ने कहा कि उन्हें विश्वास हैं कि लापता लोग अब भी जिंदा हैं। हालांकि, 72 घंटों की खोज के बावजूद भी उनकी स्थिति का पता नहीं लग पाया है।

थाईलैंड सेना की उच्च स्तरीय टीम बेहतरीन उपकरणों से लैस होकर खिलाड़ियों और कोच की तलाश कर रही है।

इस टीम में 12 खिलाड़ियों की उम्र 11 से 16 वर्ष के बीच है। वे सभी युवा फुटबाल टीम के सदस्य हैं और अपने 25 वर्षीय कोच के साथ इस गुफा में गए थे।

पेतिसेन का मानना है कि इस गुफा के अंदर जाने वाला रास्ता बारिश के कारण बंद हो गया है और पानी के जमा होने से वे बाहर नहीं आ पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493