थाईलैंड की राजकुमारी 3 दिवसीय कंबोडिया दौरे पर पहुंचीं

नोम पेन्ह, 22 फरवरी (आईएएनएस)। थाईलैंड की राजकुमारी महा चक्री श्रीरिनधोर्न सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर कंबोडिया पहुंच गईं। उनके इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में संबंधों को बढ़ावा देना है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमारी राजधानी स्थित नोम पेन्ह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचीं, यहां कंबोडिया के शिक्षा मंत्री हैंग छुओन नैरोन और अन्य गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, श्रीरिनधोर्न पीस पैलेस में प्रधानमंत्री हुन सेन से मुलाकात करेंगी और उसके बाद अन्य समारोह में शामिल होंगी।

उन्हें मंगलवार को कंबोडिया नरेश नोरोडोम सिहामोनी से भी शिष्टाचारिक भेंट करनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493