बैंकॉक, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। थाईलैंड के सुखोथाई प्रांत में साल 2007 में एक जापानी पर्यटक की हत्या की जांच कर रहा एक दल सीमा गश्ती पुलिस के उन 100 कर्मियों के डीएनए नमूने व फिंगरप्रिंट लेगा, जो घटनास्थल के निकट एक शिविर में प्रशिक्षण ले रहे थे।
द नेशन ऑनलाइन की एक रपट के मुताबिक, 25 नवंबर, 2007 को 27 वर्षीय तोमोको कावाशिता की वाट सफन हिन के निकट चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।
उस वक्त प्रशिक्षण ले रहे सीमा पुलिस के कुछ अधिकारियों को चियांग माई नान, फेटचाबुन तथा त्रात सहित कई प्रांतों में स्थानांतरित कर दिया गया है, तो कुछ सेवानिवृत्त हो चुके हैं, तो कुछ का निधन हो चुका है।
विशेष जांच विभाग (डीएसआई) के विशेष केस सलाहकार जरामपोर्न सुरामानी ने दल को सभी अधिकारियों के नमूने इकट्ठा करने का निर्देश दिया है। जिन अधिकारियों का निधन हो चुका है, दल उनके संबंधियों के नमूने इकट्ठा करेगा।
dharmpath.com dharmpath