थाईलैंड : गुफा में फंसी बच्चों की फुटबॉल टीम का पता चला

बैंकॉक, 3 जुलाई (आईएएनएस)। थाईलैंड की एक गुफा में सप्ताहभर से अधिक समय से लापता 12 बच्चों की फुटबॉल टीम और उनके कोच का पता लगा लिया गया है और सभी जीवित हैं लेकिन उन्हें गुफा से बाहर निकालने में महीनों का समय लग सकता है।

बीबीसी के मुताबिक, बचावकार्य में लगी थाईलैंड की सेना का कहना है कि गुफा से बाहर निकलने के लिए इन बच्चों को तैराकी सीखनी होगी या फिर उन्हें बाढ़ के पानी के उतर जाने तक इंतजार करना होगा जिसमें महीनों भी लग सकते हैं।

थाईलैंड की नेवी सील के सामने बाढ़ का बढ़ता जलस्तर और खाद्य सामान को पहुंचाना है।

सेना के अनुसार बच्चों के लिए खाना जुटाया जा रहा है जो कम से कम चार महीने तक चल सके।

टैम लुंग गुफा बाढ़ के समय हमेशा पानी से भर जाती है और बाढ़ का पानी सितंबर या अक्टूबर के महीने तक रहता है।

गुफा में भरे पानी को पंप के जरिए बाहर निकालने की कोशिशें भी की जा रही हैं, लेकिन इसमें अधिक सफलता नहीं मिल रही है।

फुटबॉल की यह टीम बीते 13 दिनों से लापता है। सोमवार को गोताखोर इनका पता लगाने में कामयाब रहे। लापता समूह के परिवार वाले इस खबरको सुनकर खुशी से चहक उठे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493