थाईलैंड : तूफान पाबुक से 3 मरे, 34000 लोगों को सुरक्षित निकाला

बैंकॉक, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उष्णकटिबंधीय तूफान पाबुक से यहां तीन लोगों की मौत हो गई है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसके कारण दक्षिणी थाईलैंड में 34 हजार से ज्यादा ग्रामीणों को वहां से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा है।

आपदा रोकथाम एवं राहत (डीडीपीएम) विभाग के महानिदेशक छायाफोल थिटीसाक ने कहा कि पट्टानी प्रांत से लगे समुद्र में शुक्रवार को उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण एक मछुआरे की, जबकि नाखोन सी थम्मारात प्रांत में दो बुजुर्गो की कथित रूप से मौत हो गई।

बचाव सेवा ने कहा कि मछुआरे की नौका पलटने के बाद उसके शव को बरामद कर लिया गया है, जबकि नौका में सवार छह लोगों में से चार को बचा लिया गया। हालांकि एक शख्स अभी भी लापता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने डीडीपीएम प्रमुख के हवाले से कहा कि तूफान के कारण नाखोन सी थम्मारात प्रांत के कई जिलों से 34 हजार से ज्यादा ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा।

शुक्रवार को दक्षिणी थाईलैंड से टकराने के बाद तूफान की गति शनिवार को धीमी हो गई, जिससे हवाई परिवहन और फेरी सेवा फिर से शुरू हुई। यह अब धीमा हो गया है और थाईलैंड की खाड़ी से अंडमान सागर की ओर बढ़ गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493