बैंकाक, 2 फरवरी (आईएएनएस)। थाईलैंड के चुनाव आयोग ने देश के नए संविधान के मसौदे की गैर जरूरी आलोचना करने वालों को दंडित करने का प्रस्ताव रखा है।
चुनाव आयोग के वरिष्ठ विशेषज्ञ थानिट श्रीप्रातेत ने मंगलवार को समाचार एजेंसी एफे से कहा कि प्रस्तावित दंडों की सूची बहुत लंबी है। लेकिन, उन्होंने इस बारे में और जानकारी नहीं दी।
थानिट ने कहा कि मसौदे के बारे में गलत विवरण देना, इसकी आलोचना करने के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना, लोगों को इसके खिलाफ भड़काना जैसी कुछ गतिविधियां हैं, जिन पर सजा मिल सकती है।
लोगों को इस बात का हक है कि वे सार्वजनिक जनमत संग्रह के जरिए या रचनात्मक रूप से आलोचना कर मसौदे को मंजूर भी कर सकते हैं और नामंजूर भी।
शाही थाई सेना की उप प्रवक्ता कर्नल श्रीचान नगाथोंग ने सोमवार को कहा कि सेना मसौदे को सही तरीके से समझाने में लोगों की मदद करेगी।
dharmpath.com dharmpath