बैंकॉक, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। इस्लाम धर्म का अध्ययन कर रहीं अभिनेत्री लिंडसे लोहान यहां के एक समुद्र तट पर बुर्किनी में दिखाई दीं।
बुर्किनी मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला स्विमिंग सूट है, जो पूरे शरीर को ढकता है।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, लोहान पिछले सप्ताह यहां फुकेट में ‘पैडल-बोर्डिग’ के दौरान बुर्किनी पहने दिखाई दी थीं।
इस पोशाक में 30 वर्षीया अभिनेत्री सिर से पांव तक ढकी हुई थीं। उनका सिर काले हुड से ढका था, जिसने उनके कान भी ढक रखे थे।
उनके इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, लोहान दो सप्ताह से थाईलैंड में अवकाश पर हैं। इससे पहले वह अपने परिवार से मिलने दुबई गई थीं।
dharmpath.com dharmpath