इस श्रंखला को थाई भाषा में डब किया जाएगा और इसे 30 जनवरी से सभी कार्यदिवस पर प्रसारित किया जाएगा।
इसके साथ ही एक विशेष कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा जिसमें विद्वानों, प्रशंसकों और चीनी थाई लोगों को चीनी इतिहास की ‘थ्री किंगडम’ अवधि पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
कार्यक्रम के प्रस्तोता प्रावीत थांगथावीसोक ने बताया, “यह हमारे चैनल के लिए पहली बार है कि जब हम कई चरित्रों वाली एक टेलीविजन श्रंखला के लिए कोई विशेष कार्यक्रम बना रहे हैं। हम इसके माध्यम से अपने दर्शकों को उनके बारे में और उनकी कहानियों के बारे में बताना चाहते हैं।”
dharmpath.com dharmpath