थाईलैंड में नए संविधान पर मतदान

बैंकॉक, 6 अगस्त (आईएएनएस)। थाईलैंड में बड़ी संख्या में मतदाता नए संविधान के लिए रविवार को मतदान करेंगे। इससे देश की सेना को अतिरिक्त शक्तियां मिल जाएंगी।

देश की सेना ने 2014 में तख्तापलट के बाद सरकार पर कब्जा कर लिया था।

सीएनएन की रपट के मुताबिक, इस दौरान मतदाताओं से यह पूछा जाएगा कि क्या वे मसौदा संविधान को स्वीकार करते हैं या फिर प्रधानमंत्री और सदन के प्रतिनिधियों के लिए संयुक्त रूप से मतदान के लिए देश के सीनेट को अनुमति देंगे।

नतीजों का ऐलान रविवार रात तक हो सकता है। यदि मसौदा संविधान पारित हो गया तो यह थाईलैंड का 20वां संविधान होगा।

थाईलैंड सेना के पूर्व चीफ कमांडर और प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा का कहना है कि नया संविधान पूर्ण लोकतंत्र की बहाली का मार्ग है।

प्रयुत ने शुक्रवार को कहा कि वह संविधान के पक्ष में मतदान करेंगे।

विश्लेषकों के मुताबिक, संविधान से सेना को बिना तख्तापलट के सत्ता में बने रहने की शक्तियां मिल जाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493