थाईलैंड में पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ आपराधिक मुकदमा

बैंकॉक, 19 मार्च (आईएएनएस)। थाईलैंड में पूर्व प्रधानमत्री यिंगलक शिनावात्रा के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलेगा। देश की एक अदालत ने उनके खिलाफ आपराधिक मामला स्वीकार कर लिया है। मामले की सुनवाई 19 मई से शुरू होगी।

यिंगलक पर लोगों को चावल मुहैया कराने की विवादास्पद योजना से संबंधित घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता को लेकर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला थाईलैंड के सर्वोच्च न्यायालय की राजनीतिक पदाधिकारियों से संबंधित आपराधिक पीठ ने स्वीकार किया।

इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया है कि मामले की पहली सुनवाई 19 मई को निर्धारित की गई है।

यह मामला अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने अदालत में दर्ज कराया है। यिंगलक के दोषी पाए जाने पर उन्हें अधिकतम 10 साल कैद की सजा हो सकती है।

सर्वोच्च न्यायालय के उपाध्यक्ष वीरापोल तांगसुवन को यिंगलक मामले की कार्यवाही के लिए चुना गया है।

मामले की सुनवाई के दौरान यिंगलक को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होना पड़ेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493