थाईलैंड में बाढ़ से 23 की मौत

बैंकॉक, 2 अगस्त (आईएएनएस)। थाईलैंड में लगातार हो रही भारी बारिश से आई बाढ़ से 23 लोगों की मौत हो गई।

बैंकॉक, 2 अगस्त (आईएएनएस)। थाईलैंड में लगातार हो रही भारी बारिश से आई बाढ़ से 23 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आपदा निवारण और शमन विभाग ने कहा कि करीब 12 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित है और थाईलैंड के 67 प्रातों में से कुल 44 बाढ़ से प्रभावित हैं।

सरकार ने आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए 3.5 करोड़ बहत (दस लाख डॉलर) के आपात निधि को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री जनरल प्रयुत चान-ओ-चा ने बुधवार को साकोन नाखोन प्रांत का दौरा किया। यह बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है।

समाचार पत्र नेशन डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि थाईलैंड के राजा ने बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति चिंता जताई है और सरकार से कहा है कि वह लोगों की मदद करे।

साल 2011 के अंत में भारी बारिश और स्थानीय अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी से देश में आधी सदी में बाढ़ की बदतर स्थिति का सामना करना पड़ा था।

इसमें 500 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और थाईलैंड की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493