थाईलैंड में बाढ़ से 36 की मौत

बैंकाक, 12 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी थाईलैंड में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ से 36 लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति लापता है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आपदा निवारण और शमन विभाग की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ से कुछ प्रांतों के 5,200 से ज्यादा इलाकों में करीब 12 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इससे 17 सरकारी इमारतों, 590 सड़कों और 106 पुलों को नुकसान पहुंचा है।

इससे 25 स्कूल और 170 पूजा स्थलों पर भी असर पड़ा है।

बाढ़ से नाखोन सी थामराट प्रांत सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। यहां 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि सूरत थानी में 6 लोगों की मौत हुई है।

सत्तारूढ़ सैन्य शासकों ने 4000 जवानों को राहत कार्यो में लगाया है। इन्हें खास कर गांवों में लगाया गया है जो सड़कों और पुलों के क्षतिग्रस्त होने से अलग-थलग पड़ गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493