थाईलैंड का एक भिक्षु (थाईलैंड का “आसाराम”) दुनिया के सभी धोखेबाज़ों से भी आगे निकल गया है। उसने अपने श्रद्धालुओं को बताया कि उस के शरीर में प्राचीन आत्माओं का प्रवेश हो चुका है और वह कई चमत्कार कर सकता है।
लोगों ने इस “उपदेशक” पर विश्वास करके उसे खूब मालामाल कर दिया। उसका भेद खुलने पर पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया और उससे 80 लाख डॉलर की नकदी बरामद की। इस साघु (भिक्षु) के पास से एक हर्ले डेविडसन मोटरसाइकिल, कुछ कारें और कुछ घर भी पाए गए हैं। पुलिस ने इस “निर्धन साधु” की संपत्ति ज़ब्त कर ली है।
इस साधु का भंडाफोड़ इंटरनेट में किया गया। वहाँ एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें दिखाया गया है कि “पापियों को तारने” के लिए प्रार्थना करनेवाला यह भिक्षु अपने ही जैसे दो अन्य “गरीब साधुओं” के साथ अपने निजी विमान पर यात्रा कर रहा था।
यह भेद भी सामने आया है कि यह साधु बच्चियों के साथ दुष्कर्म करता था और कहते हैं कि एक लड़की इस साधु से गर्भवती हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath