थाई सम्राट का 88 की उम्र में निधन

बैंकॉक, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज का यहां गुरुवार को 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह दुनिया में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले सम्राट थे।

एफ्फे के मुताबिक, रॉयल हाउसहोल्ड ब्यूरो के अनुसार, सात दशकों तक शासन कर चुके राजा का निधन अपराह्न 3.52 बजे हुआ। उन्हें थाई की जनता द्वारा अर्ध दिव्य व्यक्तित्व के रूप में सम्मानित किया गया।

राजा का का निधन श्रीराज अस्पताल में हुआ। सप्ताहांत के दौरान खराब स्वास्थ्य की वजह से 8 अक्टूबर को उनका हीमोडायलिसिस किया गया।

महल से जारी बयान के मुताबिक, सम्राट अक्टूबर, 2014 से ही लगातार अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली।

राजा भूमिबोल 9 जून, 1946 के बाद से सत्तासीन थे। पिछले कुछ वर्षो से उनकी कई बीमारियों का इलाज चल रहा था।

वह 11 जनवरी को राजधानी के रॉयल पैलेस का दौरा करने के दौरान आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493