थियेटर टाइमपास के लिए करता हूं : रणवीर शौरी

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर शौरी ने कहा कि वह रंगमंच सिर्फ टाइमपास के लिए करते हैं। फिल्मों में काम वह सिर्फ पैसों के लिए ही नहीं करते। फिल्में पैसे के लिए तो करते ही हैं लेकिन यह यह उनका शौक भी है।

रणवीर ने कहा,”मैं थियेटर टाइमपास के लिए करता हूं। फिल्में पैसों और जुनून के लिए करता हूं। मेरा मानना है कि थियेटर में लोग काफी मेहनत करते हैं, समय देते हैं लेकिन थियेटर से ज्यादा कुछ नहीं मिलता। बात सिर्फ पैसे की ही नहीं है, थियेटर से लोगों तक पहुंच भी कम बनती है।”

उन्होंने कहा,”मेरा मानना है कि कैमरे के सामने एक कलाकार, रंगमंच की तुलना में अधिक ऊपर उठता है, इसलिए मेरे लिए सिनेमा नंबर वन है।”

‘मिक्सड डबल्स’, ‘भेजा फ्राई’ और ‘ट्रैफिक सिग्नल’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके रणवीर को अक्सर विचारणीय विषयों से प्रेरित फिल्मों में देखा गया है। अभिनेता का कहना है कि उनके लिए फिल्म निर्माण एक सहयोगात्मक कार्य है।

रणवीर ने बताया,”मैं निर्देशक का अभिनेता हूं क्योंकि जब मैं सेट पर होता हूं तो देखता हूं कि निर्देशक किस तरह मेरे काम से संतुष्ट हो सकता है। मैं ऐसे लोगों के साथ काम करना पसंद करता हूं जो सुझावों को खुले दिल से लेते हैं।”

रणवीर, मुनीष भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मोह माया मनी’ में दिखाई देंगी। इसमें नेहा धूपिया भी हैं। यह 25 नवंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493