थियेटर प्ले ‘हेलो जिंदगी’ में नजर आएंगी मिनीषा लांबा

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री मिनीषा लांबा, किश्वर मर्चेंट, डेलनाज ईरानी, गुड्डी मारुति और चित्राशी रावत लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री स्मिता बंसल द्वारा लिखित थियेटर नाटक ‘हैलो जिंदगी’ में नजर आएंगी।

फेलिसिटी थिएटर ‘हैलो जिंदगी’ पेश कर रहा है जिसे रमन कुमार द्वारा निर्देशित किया गया है और 23 मार्च को यहां कमानी सभागार में इसका मंचन किया जाएगा।

यह थिएटर शो विभिन्न पृष्ठभूमि और विशेषताओं की पांच महिलाओं के इर्दगिर्द घूमता है और जो मुंबई में एक पॉश फ्लैट में एक साथ रहती हैं।

रमन ने एक बयान में कहा, “‘हैलो जिंदगी’ के माध्यम से हमने यह चित्रित करने की कोशिश की है कि भगवान ने जीवन को सुंदर बनाया है लेकिन यह हम ही हैं जो अपने लिए समस्याएं पैदा करते हैं। इससे दुख और समस्याएं पैदा होती हैं। जीवन में कोई शॉर्टकट नहीं हैं। आपका जीवन जितना सरल होगा उतना ही सुखद होगा। स्मिता बंसल के साथ थियेटर के लिए उनकी पहली पटकथा पर काम करना खुशी की बात है और मुझे यकीन है कि उनकी कहानी को सभी लोगों द्वारा सराहा जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493