‘थूंगावनम’ के निर्देशक संग फिर काम करेंगे कमल हासन

चेन्नई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता फिल्मकार कमल हासन अपनी पिछली तमिल फिल्म ‘थूंगावनम’ के निर्देशक राजेश एम. सेल्वा के साथ एक अन्य तमिल फिल्म में भी काम करेंगे।

फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।

हासन से जुड़े एक नजदीकी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “कमल इसी वर्ष राजेश के साथ एक अन्य फिल्म में काम करेंगे। यह एक एक्शन फिल्म है, जिसकी शूटिंग मॉरीशस में होने की संभावना है।”

सूत्र के मुताबिक, इस फिल्म पर ‘थूंगावनम’ से पहले काम किया जाना था।

सूत्र के मुताबिक, “उस समय फिल्म पर काम नहीं हो पाया, इसलिए अब इस पर काम किया जाएगा। इस साल इसकी शूटिंग शुरू होने की संभावना है।”

इस बीच, कमल फिल्मकार टी. के. राजीव कुमार के साथ अपनी अगली तमिल फिल्म के लिए कलाकारों का चयन कर रहे हैं। इस फिल्म में श्रुति हासन पहली बार अपने पिता के साथ काम करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493