थेरेसा उत्तरी आयरलैंड में राजनीतिक गतिरोध समाप्त करने की जुगत में

लंदन, 16 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने उत्तरी आयरलैंड में जारी राजनीतिक संकट के मद्देनजर गुरुवार रात को दो मुख्य राजनीतिक दलों के नेताओं से बात की।

यह वार्ता उत्तरी आयरलैंड में स्वशासन बहाल करने के लिए हुई बातचीत के असफल रहने के बाद की गई।

थेरेसा ने डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी (डीयूपी) के नेता आर्लेन फॉस्टर और सिन फेन के नेता मिशेल ओनील के समक्ष स्पष्ट किया कि यह ब्रिटेन सरकार की जवाबदेही है कि वह उत्तरी आयरलैंड के हितों की सुरक्षा पर ध्यान दे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस राजनीतिक गतिरोध के बीच या तो उत्तरी आयरलैंड ब्रिटेन शासन की ओर अग्रसर हो सकता है या उत्तरी आयरलैंड में नए सिरे से चुनाव हो सकते हैं।

गौरतलब है कि उत्तरी आयरलैंड में दो प्रमुख पार्टियों डीयूपी और सिन फेन के बीच अलगावव के बाद पिछले लगभग एक साल से कार्यपालिका और विधायिका ठप है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493