थेरेसा तुर्की संग व्यापार पर चर्चा करेंगी

लंदन, 28 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ब्रेक्सिट के बाद तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन के साथ अपनी बातचीत के दौरान एक व्यापार समझौते पर वार्ता के लिए तैयार हैं।

बीबीसी की रपट के मुताबिक, थेरेसा शनिवार को अमेरिका से अंकारा पहुंच रही हैं। थेरेसा ने इससे पहले अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की।

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से निकलने के बाद तुर्की के साथ बने नए संबंध चर्चा का हिस्सा होंगे।

थेरेसा की प्रवक्ता ने बताया कि थेरेसा सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा कर सकती हैं।

उन्होंने कहा, “वे नए व्यापारिक संबंधों, रणनीतिक सुरक्षा साझेदारी पर चर्चा करेंगे।”

यह थेरेसा मे की पहली तुर्की यात्रा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493