थेल्स, भारतीय कंपनी फायर कंट्रोल राडार विकसित करेगी

पणजी, 29 मार्च (आईएएनएस)। थेल्स और बेल-थेल्स सिस्टम्स लिमिटेड (बीटीएसएल) जो कि भारत इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड और थेल्स की संयुक्त उपक्रम है, ने सोमवार को साथ मिलकर फारोस फायर कंट्रोल राडार विकसित करने के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस रणनीतिक साझेदारी के तहत थेल्स और बीटीएसएल मिलकर बंदूक और मिसाइल सिस्टम दोनों के लिए राडार विकसित करेंगी। इस संयुक्त उपक्रम द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई।

थेल्स जहां फारोस राडार की डिजाइन विकसित करेगी, वहीं बीटीएसएल इसके मैकेनिकल डिजाइन और तकनीक में सुधार करेगी। थेल्स इसके अलावा इस राडार के एंटीना की डिजाइन बनाएगी और उसका उत्पादन करेगी।

थेल्स के सरफेस राडार एक्टिविटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेर्ज अडीरन ने बताया, “दोनों कंपनियों के बीच यह रणनीतिक कदम साझेदारी से बढ़ कर है। यह देश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है और सक्रिय रूप से मेक इन इंडिया नीति में योगदान करता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493