थॉमसन और ग्राउट हॉल ऑफ फेम में शामिल

मेलबर्न, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अपने समय के घातक गेंदबाजों में से एक जेफ थॉमसन और शानदार विकेटकीपर रहे वैली ग्राउट को आस्ट्रेलियन क्रिकेट हॉल ऑफ फेम (एसीएचओएफ) में शामिल किया गया।

बुधवार को इन दोनों को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था जिसकी घोषणा सोमवार को एसीएचओएफ के अध्यक्ष डेविड क्रो ने की।

क्रो ने इस मौके पर कहा, “ग्राउट आस्ट्रेलिया के सबसे अच्छे विकेटकीपरों में से एक रहे हैं। बॉब सिम्पसन और वेल हाल ने माना है कि वह सबसे शानदार विकेटकीपर थे। ग्राउट पहले ऐसे विकेटकीपर थे जिन्होंने एक पारी में छह बल्लेबाजों को आउट किया था। बाद में इस रिकार्ड की बराबरी रोड मार्श, इयान हिली और एडम गिलक्रिस्ट ने की।”

वैली ने आस्ट्रेलिया की तरफ से 51 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 15.04 की औसत से 890 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 74 है।

वहीं थॉमसन के बारे में क्रो ने कहा, “बहुत कम आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने 200 विकेट लिए हैं थॉमसन उनमें से हैं। उन्होंने यह कारनामा प्रत्येक मैच में चार विकेट के स्ट्राइक रेट से किया है।”

थॉमसन ने आस्ट्रेलिया की तरफ से 51 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 200 विकेट हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ 46 रन पर छह विकेट है। उन्होंने 50 एकदिवसीय मैच भी खेले जिनमें 55 विकेट अपने नाम किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493