थोक महंगाई दर नकारात्मक 4.95 फीसदी

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। देश की थोक महंगाई दर अगस्त महीने में और घटकर नकारात्मक 4.95 फीसदी रही, जो जुलाई में नकारात्मक 4.05 फीसदी थी। यह जानकारी सोमवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी एक आंकड़े में दी गई।

एक साल पहले समान अवधि में थोक महंगाई दर 3.85 फीसदी थी।

आलोच्य अवधि में प्याज हालांकि 65 फीसदी महंगा हुआ है और दलहन 36 फीसदी महंगा हुआ।

इसी दौरान आलू और सब्जियां क्रमश: 52 फीसदी और 21 फीसदी सस्ती हुई। विनिर्मित उत्पादों की श्रेणी में भी खाद्य वस्तुएं सस्ती हुई हैं और खासकर चीनी इस दौरा 19 फीसदी सस्ती हुई।

अगस्त में ईंधन सूचकांक में 16.5 फीसदी गिरावट हुई। इस दौरान पेट्रोल 13.26 फीसदी और डीजल 24.54 फीसदी सस्ता हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493