थोक महंगाई दर बढ़कर नकारात्मक 3.81 प्रतिशत हुई

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। देश की अक्टूबर महीने की थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर नकारात्मक 3.81 प्रतिशत रही है, सितंबर में यह दर नकारात्मक 4.54 प्रतिशत रही थी।

महंगाई दर में यह वृद्धि मुख्य रूप से पिछले एक साल में प्याज की कीमतों में 86 प्रतिशत और दाल की कीमत में 53 प्रतिशत की वृद्धि की वजह से हुई है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित आंकड़ों के मुताबिक, इस समीक्षाधीन अवधि में प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में 0.36 प्रतिशत और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में 1.67 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।

इस साल खाद्य वस्तुओं की उपश्रेणी सूचकांक में 2.44 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले महीने उड़द की दाल में 17 प्रतिशत, अरहर की दाल में 12 प्रतिशत, चने की दाल में सात प्रतिशत और मूंग की दाल में छह प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493