चेन्नई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पीवीपी सिनेमा की तमिल-तेलुगू फिल्म ‘थोझा’ 25 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्थी, अक्कीनेनी नागार्जुन व तमन्ना भाटिया ने मुख्य भूमिका में हैं।
वाम्सी पैदिपल्ली निर्देशित यह फिल्म तेलुगू में ‘ओपीरी’ नाम से बनाई गई है।
फिल्म निर्माताओं ने एक बयान में कहा, “फिल्म का टीजर शनिवार को जारी होगा। उसके बाद 26 फरवरी को ऑडियो लांच होगा। फिल्म के दोनों संस्करण 25 मार्च को रिलीज होंगे।”
फिल्म में नागार्जुन पक्षाघात से ग्रसित करोड़पति की भूमिका में हैं जबकि कार्थी उनकी देखभाल करने वाले शख्स की भूमिका में होंगे। यह फ्रांसीसी फिल्म ‘द इनटचेबल्स’ का रीमेक है।
dharmpath.com dharmpath