मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। जबरदस्त थ्रिलर से भरपूर फिल्म बना रहे फिल्मकार निखिल आडवाणी का कहना है कि वह इस विधा पर फिल्म बनाने को लेकर बेहद रोमांचित व उत्साहित हैं क्योंकि वह इस विधा की फिल्में दोस्तों संग देखना पसंद करते हैं।
प्रोडक्शन बैनर एम्मे एंटरटेनमेंट के आधिकारिक पेज के एक ट्वीट के मुताबिक, “हम अपनी अगली फिल्म की घोषणा करने को लेकर उत्साहित हैं। यह जॉन अब्राहम व मनोज बाजपेयी अभिनीत और प्रतिभाशाली मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित एक जबरदस्त थ्रिलर फिल्म होगी।”
आडवाणी ने सोमवार को ट्वीट किया, “एक ऐसी विधा कि फिल्म का निर्माण करने को लेकर रोमांचित हूं, जिसे मैं दोस्तों के साथ देखना पसंद करता हूं। एम्मे एंटरटेनमेंट, जॉन अब्राहम, मनोज बाजपेयी। इसका इंतजार करें।”
फिल्म की कहानी कथित रूप से एक पुलिस अधिकारी और एक हत्यारे के इर्द-गिर्द घूमती है और इसकी शूटिंग जनवरी 2018 में शुरू होगी।
dharmpath.com dharmpath