‘दंगल’ की भारत में कमाई 375 करोड़ के पार

मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। हिंदी फिल्मों में सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म बन चुकी आमिर खान अभिनीत ‘दंगल’ अपनी रिलीज के चार सप्ताह बाद भी सिनेमाघरों में मजबूत बनी हुई है। फिल्म ने शुक्रवार तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 376.14 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म-निर्माताओं की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नीतेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म पिछले साल 23 दिसंबर को रिलीज हुई और सिनेमाघरों में फिल्म अपने पांचवें शुक्रवार को 1.19 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 375 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

‘दंगल’ पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर आधारित है। इसमें फोगाट की कहानी को काफी असरदार तरीके से पेश किया गया है, इसलिए दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। उन्होंने अपनी पत्नी और पूरे गांव के मना करने के बाद भी अपनी बेटियों गीता और बबिता को कुश्ती का प्रशिक्षण दिया।

आमिर के अलावा, फिल्म में फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और साक्षी तंवर जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493