दंगल की रीलीज के बाद लांच होगी फोगट की आत्मकथा

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय कुश्ती में हरियाणा का फोगट परिवार अपनी अमिट पहचान बना चुका है। इसी परिवार की कई बेटियां आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुनिया का नाम रोशन कर रही हैं।

फोगट परिवार की इस उपलब्धि के पीछे परिवार के मुखिया महावीर सिंह फोगट की बदौलत ही है और बॉलिवुड के स्टार अभिनेता और मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान भी अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ में महावीर सिंह फोगट की भूमिक ही निभाते नजर आएंगे।

इसी वर्ष मध्य दिसंबर में दंगल फिल्म रीलीज होने के बाद महावीर सिंह फोगट की आत्मकथा ‘अखाड़ा’ भी लांच होगी, जिसे खेल पत्रकार सौरभ दुग्गल ने लिखा है।

महावीर सिंह की इस आत्मकथा को प्रकाशित करने वाले ‘हैशेट इंडिया’ की प्रधान संपादक पाउलोमी चटर्जी ने बताया, “हमने महावीर सिंह के जीवन संघर्षो, उनकी बेटियों और भतीजियों के शानदार सफर के बारे में सुना हम उसे पुस्तक के रूप में लाना चाहते थे। इस आत्मकथा को कागज पर पूरी ईमानदारी से उतारने वाले व्यक्ति की तलाश ने हमें कनिष्का गुप्ता तक पहुंचाया, जिन्होंने हमें सौरभ दुग्गल से मिलवाया। सौरभ ओलम्पिक कवर कर चुके हैं डूबकर खेल पत्रकारिता करते हैं।”

पाउलोमी ने बताया, “उसके तत्काल बाद ‘अखाड़ा’ पर काम शुरू हो गया। संघर्ष की इस अद्भुत कहानी कहने वाली पुस्तक को प्रकाशित कर हम गौरवान्वित हैं, जो हमें सिखाएगी कि जब हम समाज की तुच्छ अपेक्षाओं से ऊपर उठकर कुछ बड़ा हासिल करने की ठान लें तो क्या हासिल कर सकते हैं। इस वर्ष हुए ओलम्पिक खेलों ने देश की महिला पहलवानों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है और यह पुस्तक देश की कुछ सर्वश्रेष्ठ महिला पहलवानों के जीवन को बयां करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493