‘दंगल’ के लिए हरियाणवी और कुश्ती सीख रहे आमिर

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता अािमर खान अपनी अगली फिल्म ‘दंगल’ के लिए जोर शोर से तैयारियों में जुटे हैं। वह फिल्म में अपनी भूमिका के लिए हरियाणवी बोली और कुश्ती लड़ना सीख रहे हैं।

आमिर ने अपनी पिछली फिल्म ‘पीके’ की डीवीडी लांच पर बुधवार को संवाददाताओं को बताया, “मैं फिल्म ‘दंगल’ के लिए हरियाणवी बोली और कुश्ती सीख रहा हूं। ये तैयारी कुछ महीनों तक चलेगी, उसके बाद हम फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।”

आमिर ने फिल्म में अपने किरदार के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने में अभी वक्त है।

आमिर ने कहा, “हम अभी तैयारियां कर रहे हैं। मुझे लगता है कि अगले कुछ महीनों में शूटिंग शुरू हो जाएगी पर हमने अभी तारीख तय नहीं की है। अभी कलाकारों का चयन कर रहे हैं।”

कहा जा रहा है कि फिल्म में आमिर का किरदार पहलवान महावीर फोगट से प्रेरित है।

किरदार के लिए विशेष शारीरिक गठन की तैयारी में अपने आहार के बारे में आमिर ने बताया, “इस समय तो मैं कुछ भी खा सकता हूं। जो पसंद हो मैं खा सकता हूं।”

उन्होंने कहा, “अब मैं शाकाहारी हो गया हूं, तो बस मांस-मछली अंडे नहीं खा रहा। इन चीजों के अलावा मैं जो चाहे खा सकता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493