दक्षिणी फिल्मजगत, बॉलीवुड साथ मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं : रमेश सिप्पी

हैदराबाद, 25 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार रमेश सिप्पी का मानना है कि अगर बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म जगत हाथ मिला लें, तो वे बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।

यहां ‘आईफा-फिक्की मीडिया एंड एंटरटेनमेंट बिजनेस कॉनक्लेव’ में शामिल होने पहुंचे सिप्पी ने कहा, “जब क्षेत्रीय और हिदी सिनेमा साथ आएंगे, तो बहुत सी समस्या सुलझ सकती हैं। एक साथ होकर वे बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।”

‘बाहुबली’ का उदाहरण देते हुए ‘शोले’ के निर्देशक ने कहा, “दक्षिण भारतीय फिल्म का शीर्ष स्थान हासिल करना खुशी की बात है।”

पाइरेसी के मुद्दे पर सिप्पी ने कहा कि इसे रोकना असंभव है।

सिप्पी ने कहा कि पाइरेसी के ही कारण मनोरंजन क्षेत्र कुल व्यापार का 10 प्रतिशत हिस्सा भी हासिल नहीं कर पाता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493