यहां ओसीएचए की सूचना के हवाले से एक दैनिक ब्रीफिंग में संयुक्त राष्ट्र के उप-प्रवक्ता फरहान हक ने कहा, “मानवतावादी अभियान असुरक्षा के कारण प्रभावित हैं। हमारे साझेदार मदद प्रदान करने के लिए हर प्रकार की कोशिश कर रहे हैं।”
हक ने कहा कि मुंदरी वेस्ट काउंटी में करीब 17,500 लोगों को वर्तमान में जरूरी घरेलू चीजें और आश्रय सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिनकी संपत्ति इस संघर्ष में जल गई या लूट ली गई।
उन्होंने कहा कि, उनके मानवीय भागीदारों ने इलाके में दिसंबर 2015 में करीब 10,000 लोगों को खाद्य सामग्री मुहैया कराई थी।
दक्षिणी सूडान में दो साल पहले शुरू हुए संघर्ष में करीब 23 लाख से अधिक लोगों को मजबूरन अपने घर छोड़ने पड़े और इस संघर्ष में हजारों लोगों की मौत हो गई।
2015 के आखिर में आई रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष के कारण दक्षिणी सूडान में मानवीय स्थिति बद से बदतर हो गई है। करीब 70 लाख से अधिक लोग खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं और लगभग सभी क्षेत्रों में मलेरिया फैल गया है।
dharmpath.com dharmpath