दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम में नगीदी की वापसी, अमला बाहर

जोहांसबर्ग, 24 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन मुकाबलों के लिए तेज गेंदबाज लुंगी नगीदी की दक्षिण अफ्रीका की टीम में वापसी हुई है। अनुभवी हाशिम अमला को बाहर का रास्ता दिखाया गया।

नगीदी को पिछले साल मोमेंटम वनडे कप में घुटने में चोट लगी थी।

दाएं हाथ के एक और तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे को भी टीम में जगह दी गई है। वह दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करेंगे। उन्होंने मजांसी सुपर लीग (एमएसएल) में 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की थी।

अमला को टीम में न चुने जाने पर हालाकि, क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने कहा कि उन्हें बस आरामा दिया गया है और “वह अभी टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं।”

पाकिस्तान के खिलाफ हुई पिछली वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा रहने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन और तेज गेंदबाज डेन पैटरसन को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है जबकि हरफनमौला खिलाड़ी वियान मुल्डर टीम में बने हुए हैं।

सीरीज का पहला वनडे मैच तीन मार्च को यहां खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका टीम :

फाफ डु प्लेसिस (कैप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी नगीदी, एनरिच नॉर्टजे, अंदिले फेहलुकवायो, ड्वाइन प्रीटोरियस, कैगिसो रबादा, तबरेज शम्सी, डेल स्टेन और रस्सी वैन डेर ड्यूसेन।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493