जोहांसबर्ग, 14 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी गुलाम बोदी का नाम मैच फिक्सिंग स्कैंडल से जुड़ा है।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कहा है कि बोदी पर गुरुवार को घरेलू टी-20 प्रतियोगिता का मैच फिक्स करने का आरोप है और इसे लेकर जांच जारी है।
बोदी पर 2015 राम सलाम टी-20 चैलेंज सीरीज का मैच फिक्स करने का उसे गलत तरीके से प्रभावित करने का आरोप है। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड की भ्रष्टाचार रोधी इकाई इसे लेकर जांच कर रही है।
बोदी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2007 में दो एकदिवसीय मैच खेले थे। साथ ही वह एक टी-20 मैच भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
बोदी का जन्म भारत में हुआ था लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका चले आए थे और फिर अंडर-19 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले थे।
बोदी को आरोपों के बाद निलम्बित कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath