दक्षिण अफ्रीका में नस्लवादी टिप्पणी पर कर्मचारी निलंबित

गाउटेंग प्रांत के खेल, कला-संस्कृति व मनोरंजन विभाग (डीएसएसीआर) ने कहा कि फेसबुक पर नस्लवादी टिप्पणी करने के लिए उसने अपने कर्मचारी वेलाफी खुमालो को निलंबित कर दिया।

इस सप्ताह की शुरुआत में खुमालो ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, “हमें यहूदियों के खिलाफ हिटलर जैसा बर्ताव करना चाहिए। मैं अब यह नहीं मानता कि श्वेतों की भारी तादाद अब नस्लवादी नहीं हैं। आज से मैं अपने सभी श्वेत मित्रों को अपनी मित्र सूची से बाहर करना शुरू करूंगा।”

खुमालो ने अपने फेसबुक पेज को डिलीट कर दिया और माफी मांगी।

डीएसएसीआर ने खुमालो से खुद को अलग करते हुए उसकी टिप्पणी को बर्बर, और नस्लवादी करार देते हुए उसकी आलोचना की। डीएसएसीआर ने कहा कि उसने खुमालो के नफरत भरे व नस्लवादी टिप्पणी को नजरंदाज नहीं किया, जो उसके व्यक्तिगत विचार थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493